Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमैदान में लगेगा कोहरे और शीतलहर का 'कर्फ्यू', भूस्‍खलन से बदरीनाथ हाईवे...

मैदान में लगेगा कोहरे और शीतलहर का ‘कर्फ्यू’, भूस्‍खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेशभर में चटख धूप खिल रही है। पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ाने लगा है।

बदरीनाथ हाईवे पर भारी मलबा आया
वहीं शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर भारी मलबा आ गया, जिससे हाईवे बाधित हो गया है। चमोली के पास छिनका में भूस्खलन से हाईवे बाधित हो गया है। मलबा साफ करने का काम जारी है। दोनों ओर वाहनों की कतार लगी है।

मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर चेतावनी
ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। पारा भी सामान्य के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है।

अब तेजी से लुढ़कने लगा है पारा
प्रदेश में बीते करीब डेढ़ माह से वर्षा नहीं हुई है, जिससे वातावरण में नमी बेहद कम है और कई दिनों से तापमान सामान्य से अधिक चल रहा था। हालांकि, अब पारा तेजी से लुढ़कने लगा है, जिससे कंपकंपी बढ़ गई है।

ठंड में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद
खासकर मैदानों में शीत का प्रकोप बढ़ने लगा है। अगले कुछ दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच न्यूनतम तापमान गिरने लगा है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी है।

पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा कर सकता है परेशान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा परेशान कर सकता है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर की आशंका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments