Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमोरी में फफराला खड्ड के उफान से सड़क धंसी, 22 गांवों का...

मोरी में फफराला खड्ड के उफान से सड़क धंसी, 22 गांवों का संपर्क कटा

मोरी में फपराला खड्ड के उफान पर आने से मोरी- सांकरी मोटर मार्ग का 20 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। जिससे मोरी क्षेत्र के करीब 22 गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से पूरी तरह कट गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मार्ग को खोलने की कार्यवाही शुरू कर दी है। देर सांय तक मार्ग सुचारू करने का काम चालू रहा। वहीं मोरी बाजार में भारी मात्रा में आए मलबे को साफ कर दोपहर तक यातायात के लिए खोल दिया गया।

जिले की गंगा व यमुना घाटी क्षेत्र में गत मंगलवार रात को जमकर मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के चलते गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के अंतर्गत फफराला खड्ड उफान पर आ गया। जिससे मोरी -सांकरी मोटर मार्ग का करीब 20 से 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। वहीं मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा व पत्थर आ गए। इससे मोरी सांकरी मोटर मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह बाधित हो गया। मार्ग बंद होने के कारण पार्क क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले 22 गांव की आवाजाही भी पूर्ण रूप से बाधित हो गई। दूसरी ओर बारिश के चलते कई लिंक मार्गों के साथ ही दर्जनों पैदल मार्ग भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही के लिए बन्द हो गये हैं। जिससे मोरी क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीणों का संपर्क तहसील मुख्यालय से पूरी तरह कट चुका है। मोरी बाजार में सुबह तड़के सड़क पर भारी मात्रा में मलबा घुस आया। जिस कारण बाजार में वाहनों की आवाजाही ठप रही। मलबा आने के कारण मोरी बाजार में पैदल आवाजाही तक नहीं हो सकी। कार्यदायी विभाग ने जेसीबी के माध्यम से मलबा साफ कर दोपहर तक बाजार की सड़क को यातायात के लिए खोला। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि मोरी क्षेत्र में लभग एक दर्जन मोटर मार्ग बंद हुए हैं। जिनको खोलने के लिए जेसीबी मशीनों को लगा दिया है। जल्द ही आवाजाही के लिए सभी मोटर मार्गों को खोल दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments