Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमौसम विभाग का पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरूवार, शनिवार व रविवार को प्रदेश के कई स्थानों पर मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरूवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के ऊँचे स्थानों पर कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

शुक्रवार को प्रदेश में आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन शनिवार व रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश, बर्फबारी हो सकती है। रविवार को भी उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में मौसम आमतौर पर खराब ही रहेगा।

मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दून में बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा । ये सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान सामान्य से डिग्री अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments