Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डम्यूज़िकल फॉउंटेन का लुत्फ़ लेंगे देहरादून शहरवासी।

म्यूज़िकल फॉउंटेन का लुत्फ़ लेंगे देहरादून शहरवासी।

देहरादून की सुंदरता के लिए घंटाघर का सौंदर्यीकरण और गांधी पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन बनाये जाने का काम पूरा हो गया है। अब शहरवासियों को जहां एक ओर घंटाघर पर सुंदर फाउंटेन का दीदार होगा वहीं गांधी पार्क का म्यूजिकल फाउंटेन भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। गांधी पार्क में बनाये गये म्यूज़िकल फॉउंटेन में उत्तराखंड के गीतों का लुत्फ़ शहरवासी और बाहर से आने वाले पर्यटक ले सकेंगे। राज्य स्थापना दिवस 9 नवम्बर को देहरादून मेयर द्वारा गांधी पार्क म्यूज़िकल फॉउंटेंन का उद्घाटन किया जाएगा।देहरादून के गांधी पार्क में फुरसत के पलों में शहरवासी म्यूज़िकल फॉउंटेन का लुत्फ़ लेंगे। पार्क के सौंदर्यीकरण के तहत फॉउंटेन बनाया गया है। चारों ओर फूल लगाये गये हैं, साथ ही लोगों के बैठने के लिए भी व्यवस्था की गई है।
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था जो पूरा हो गया है, 9 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस के दिन शहर वासियों के लिए इसका उद्घाटन मेयर द्वारा कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments