Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयुनाइटेड किंगडम से 227 लोग पहुंचे उत्तराखंड, 25 लोग नहीं हो पा...

युनाइटेड किंगडम से 227 लोग पहुंचे उत्तराखंड, 25 लोग नहीं हो पा रहे ट्रेस

देहरादून। कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद युनाइटेड किंगडम से 227 लोग उत्तराखंड पहुंचे हैं। जिनमें से 202 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है।

यह जानकारी एसपी सिटी देहरादून श्वेता चौबे ने दी है। उन्होंने बताया कि युनाइटेड किंगडम से पहुंचे 25 लोगों को अभी तक ट्रेस नहीं किया जा सका है। पुलिस, स्थानीय इंटेलिजेंस यूनिट और अन्य यूनिट उन्हें ट्रेस करने में जुटी हुई हैं।

ब्लाक स्तर पर दी कोरोना वैक्सीन लगाने की ट्रेनिंग
उत्तराखंड में पहले चरण में हेल्थ वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है। कोरोना टीका लगाने के लिए आशा वर्करों, एएनएम व डॉक्टरों को जिला और ब्लाक स्तर पर ट्रेनिंग दी गई है। वैक्सीन टीके को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम आशा वर्करों के माध्यम से किया जाएगा।

राज्य में कोरोना टीकाकरण के लिए नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मार्तोलिया का कहना है कि कोरोना टीकाकरण के लिए नियमित रूप से राज्य, जिला और ब्लाक स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।

पहले चरण में प्रदेश के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के 93 हजार हेल्थ वर्करों को कोरोना टीका लगाया जाना है। कोरोना वैक्सीन पहुंचाने और लगाने के लिए 11 हजार आशा वर्करों, 2500 एएनएम और दो हजार डॉक्टरों को जिला व ब्लाक स्तर पर ट्रेनिंग दी गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments