Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरयुवा कांग्रेस ने सांसद साध्वी प्रज्ञा का पुतला फूंका

युवा कांग्रेस ने सांसद साध्वी प्रज्ञा का पुतला फूंका

देहरादून। संवाददाता। युवा कांग्रेस द्वारा आज जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र नेगी के नेतृत्व में आतंकवाद की आरोपी भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश भक्त बोलने के विरोध में प्रज्ञा ठाकुर व प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर भूपेन्द्र नेगी ने कहा कि गोडसे को देशभक्त बताकर प्रज्ञा ठाकुर ने साफ कर दिया है कि भाजपा गांधीवाद को नहीं बल्कि गोडसे की विचारधारा को मानने वाली पार्टी है और देश में गांधीवादी विचारधारा को खत्म करना चाहती है। प्रदेश महासचिव संदीप चमोली ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर के शब्द अमित शाह की विचारधारा को प्रकट करते है व ऐसे शब्दों के लिए प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोगों को भाजपा चुनाव लड़ाकर संसद की गरिमा को खत्म करना चाहती है। यही कारण है कि आज पूरे प्रदेश में प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया जा रहा है। इस मौके पर विजय रतूड़ी, गौतम सोनकर, हेमन्त कुकरेती, आयुष सेमवाल, रोहित कण्डवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments