Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयूपी के बाद अब उत्तराखंड ने बढ़ाया डीए, ढाई लाख कर्मियों व...

यूपी के बाद अब उत्तराखंड ने बढ़ाया डीए, ढाई लाख कर्मियों व पेंशनरों का बढ़ा तीन फीसदी महंगाई भत्ता

उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी सरकारी कर्मचारियों को सौगात मिली है। उत्तराखंड में ढाई लाख कर्मियों व पेंशनरों का तीन फीसदी डीए बढ़ाया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों का डीए बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की वृद्धि संबंधी शासनादेश जारी किया था। बढ़ा हुआ डीए जुलाई 2021 से देय होगा और यह मौजूदा 28 प्रतिशत से बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। प्रदेश के 16 लाख से अधिक कार्मिक इसका फायदा पाएंगे।

प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी होगी। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में डीए के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12वीं तक अध्ययनरत सामान्य व पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को भी निशुल्क पाठ्यपुस्तक योजना में शामिल किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 54 प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments