Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा

रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा

रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भी महिलाओं को सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद परिवहन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने मुफ्त बस यात्रा को लेकर आदेश जारी किया।उन्होंने परिवहन निगम के एमडी को भेजे आदेश में कहा है कि कोविड महामारी के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर बस संचालन के लिए जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित करते हुए रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित रोडवेज बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस सुविधा को देने पर होने वाले खर्च को सरकार वहन करेगी। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments