Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून, कुछ ही देर में शुरू होगी...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून, कुछ ही देर में शुरू होगी विधायक दल की बैठक

देहरादून। मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज हो जाएगा। विधायक मंडल दल की होने जा रही बैठक में बीजेपी विधायक दल के नेता चुना जाएगा। प्रदेश के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनकी मौजूदगी में देहरादून में होने वाली बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी।

बैठक में भाग लेने के लिए चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत प्रदेश के सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद और नवनिर्वाचित विधायक बैठक में पहुंच गए हैं। राजनाथ सिंह यहां सबसे पहले एक होटल में पहुंचे। जहां कार्यकारी सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। मीनाक्षी लेखी, प्रह्लाद जोशी, दुष्यंत गौतम, अनिल बलूनी, निशंक, सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल सभी यहां पहुंच गए हैं

अभी एक होटल में बैठक होगी, जिसके बाद आगे विधायक दल की बैठक होगी। विधयकों में से मुख्यमंत्री नहीं होने की चर्चाएं तेज हो रही हैं। धामी और बलूनी के नाम पर मुहर लगाने की संभावनाएं भी ज्यादा हैं। विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम पर एलान कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments