Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरविवार को आठ नए मरीज मिले, 174 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

रविवार को आठ नए मरीज मिले, 174 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। सात मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 174 हो गई है।

आठ जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को आठ जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, हरिद्वार और पौड़ी में  एक-एक व देहरादून में दो और नैनीताल में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344353 हो गई है। इनमें से 330599 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत दर्ज की गई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments