Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराजकीय चिकित्सालय में नागरिक और चिकित्सक वैक्सीन के इंतजार में रहे खड़े,...

राजकीय चिकित्सालय में नागरिक और चिकित्सक वैक्सीन के इंतजार में रहे खड़े, टीकाकरण में हुई देरी

देहरादून। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में शनिवार को टीकाकरण का कार्य सही वक्त पर शुरू नहीं हो पाया। जिला मुख्यालय से वैक्सीन मंगाई गई थी। नागरिक और चिकित्सा कर्मी दोनों वैक्सीन के इंतजार में खड़े नजर आए है। बाद में यहां कोविशील्ड की 500 डोज पहुंच गई। इसके बाद टीकाकरण शुरू हो पाया।

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में बीते शुक्रवार को 306 नागरिकों को का टीका लगाया गया था। जिसके बाद स्टाक समाप्त हो गया था। यह स्टाक दो घंटे में निपट गया था। चिकित्सालय प्रशासन ने शेष रह गए नागरिकों को शनिवार की सुबह तक वैक्सीन पहुंचने का आश्वासन दिया था। चिकित्सालय की ओर से नोटिस बोर्ड पर शनिवार की सुबह 500 वैक्सीन उपलब्ध होने की बात लिख दी।

इस कारण नागरिक यहां पहुंच गए, मगर जिला मुख्यालय से वैक्सीन ना पहुंचने के कारण समय पर टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया। बाद में जिला मुख्यालय से कोविशील्ड की 500 डोज यहां पहुंची, जिसके बाद यहां टीकाकरण शुरू हो पाया। नोडल अधिकारी डा. संतोष कुमार पंत ने बताया कि शनिवार के लिए हमारे पास पर्याप्त स्टाक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments