Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधराजधानी के मंदिरों में हिन्दू युवा वाहनी ने लगाये...

राजधानी के मंदिरों में हिन्दू युवा वाहनी ने लगाये पोस्टर ,दून में मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध है,अगर कोई गया तो पिटाई।

देहरादून में 150 से अधिक मंदिरों में यह कहते हुए बैनर लगाए गये हैं कि परिसर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध है।  बैनर दक्षिणपंथी संगठन हिंदू युवा वाहिनी द्वारा लगाए गए हैं, यही नही अब  उत्तराखंड के मंदिरों में ऐसे बैनर लगाने की योजना बना रहे हैं।अभी  चकराता रोड, सुद्दोवाला और प्रेमनगर में स्थित मंदिरों में बैनर लगाए गये हैं।पुुुलिस
भी इस मामले पर बोलने से बच गयी हालांकि पुलिस के द्वारा इन पोस्टरों को हटाने का काम किया जा रहा है।वही हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि अगर कोई गैर हिन्दू मंदिर परिसर में प्रवेश करेगा तो उसकी पिटाई के बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया जायेगा।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कई मन्दिरो में हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा पोस्टर लगाये गये है जिनमे साफ तौर पर लिखा गया है कि मंदिर परिसर में गैर हिन्दू का प्रवेश वर्जित है।इन पोस्टरों के लगने के बाद अब युवा हिन्दू वाहिनी का पूरे उत्तराखंड के मंदिरों में ये पोस्टर लगाने की बात कही है उनका कहना है कि मंदिर सनातन धर्म के लोगों की अस्ता और श्रद्धा का स्थान है यहां अन्य धर्मों के लोगों का क्या काम।ये पोस्टर राजधानी में चर्चा का विषय बने हुये है ।हिन्दू युवा वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा ने बड़ी बात कहते हुये बताया कि ये धर्म की रक्षा हेतु ऐसा किया जा रहा है,अलग धर्मो के लोगों का मन्दिरो में क्या काम,अन्य धर्मों के लोग सिर्फ मूर्ति तोड़ने और महिलाओं को छेड़ने मंदिर जाते हैं उनका बाकी वहां जाने का कोई और दूसरा कारण नही है।इसलिए धर्म को बचाने के लिये उनको ये कदम उठाना पड़ा।इसके साथ ही पूरे उत्तराखंड सहित देश मे हिन्दू युवा वाहनी इस तरह का कैम्पेन चलायेगी, और अगर कोई अन्य धर्म का मंदिर परिसर में पाया जाता है तो उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले किया जायेगा।
-गोविंद वाधवा-प्रदेश अध्यक्ष, हिन्दू वाहनी,उत्तराखंड
कांग्रेस ने इस पोस्टरों को सीधे सरकार की सोची समझी रणनीति करार दिया उन्होंने कहा कि चार साल में सरकार कुछ नही कर पायी तो अब अपनी खामियां छुपाने के लिये कभी मोदी को राम तो कभी जीन्स को संस्कार से जोड़ कर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है, क्योकि अब सरकार चुनाव आते आते अब राम,हिन्दू मुस्लिम,भारत पाकिस्तान करने लग जाती है ये भी सरकार का ध्यान भटकाने का एक हिस्सा है।
-गरिमा दशोनी, प्रवक्ता,कांग्रेस
इन पोस्टरों पर पुलिस भी कैमरे पर कुछ भी कहने से मना कर रही है, हालांकि अनोपचारिक बातचीत में एसएसपी देहरादून योगेंद्र रावत ने बताया कि पुलिस उन पोस्टरों को हटाने में लग गयी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments