Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधराजधानी में शर्मनाक घटना, चंडीगढ़ की युवती से टैक्सी चालक ने किया...

राजधानी में शर्मनाक घटना, चंडीगढ़ की युवती से टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म, जन्मदिन के लिए थी आई

देहरादून: चंडीगढ़ की महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठाकर बिहारीगढ़ के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म व लूटपाट की।

पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना क्लेमेंटाउन पुलिस और एसओजी की टीम ने युवक को बिहारीगढ़ में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से महिला का बैग भी बरामद किया गया है।

बीते गुरुवार की रात एक महिला ने थाना क्लेमेंटाउन में लिखित शिकायत दर्ज करवाया। पीड़िता ने बताया कि वह बीते 30 अप्रैल को अपने दोस्त का बर्थडे मनाने अपने घर चंडीगढ़ से देहरादून आई थी। तीन मई की रात को करीब साढ़े नौ बजे वह शिमला बाईपास रोड पर आइएसबीटी के लिए विक्रम पकड़ने को खड़ी थी।

तभी एक कार चालक उसके पास रुका और आईएसबीटी तक छोड़ देने की बात कही। महिला चालक पर विश्वास कर कार में बैठ गई। आईएसबीटी पहुंचने पर कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और महिला को धमकाते हुए कार के दरवाजे लॉक कर दिए। इसके बाद आरोपी महिला को जबरदस्ती आशारोडी के पास जंगल में ले गया और कार में महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसका बैग लूटकर वहां से फरार हो गया।

महिला ने बताया कि वह डर के कारण रातभर जंगल में छिपी रही और सुबह अपने दोस्त के पास पहुंची। जहां उसने घटना की जानकारी दी।

लिखित जानकारी के आधार पर तत्काल थाना क्लेमेंटाउन में मुकदमा दर्ज किया गया और उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

आरोपी की तलाश के लिए थाना क्लेमेंटाउन व एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया और तलाश शुरू की गई।

टीम ने घटना स्थल व आने जाने वाले मार्गों के लगभग 150 सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इन फुटेज में आरोपित का वाहन देखा गया।

वाहन की नंबर प्लेट से आरोपी की जानकारी निकाली गई। जानकारी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मनीष कुमार को उसके गांव खुशहालीपुर बिहारीगढ़ सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। पहचान के रूप में उसके पास से महिला से लूटा गया बैग व कपड़े बरामद कर किए गए।

आरोपी एक टैक्सी चालक है और देहरादून से सहारनपुर व अन्य रूटों पर टैक्सी चलाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments