Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्य आंदोलनकारी नरेन्द्र कठैत का निधन, 17 साल की उम्र में गए...

राज्य आंदोलनकारी नरेन्द्र कठैत का निधन, 17 साल की उम्र में गए थे जेल

देहरादून। पृथक उत्तराखंड राज्य के लिए 17 वर्ष की आयु में जेल में रहे युवा राज्य आंदोलनकारी नरेन्द्र कठैत का ऋशिकेश एम्स में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर राज्य आंदोलनकारी मंच ने शोक जताया है। मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने बताया कि नरेन्द्र इंटर की पढ़ाई से ही राज्य आंदोलन से जुड़ गया था। बंद, चक्का जाम, धरना प्रदर्शन और गोष्ठियों में अपनी उम्र से बड़े आंदोलनकारियों के साथ शामिल होना राज्य की प्रति उनकी भावना को बताने के लिए पर्याप्त है। गिरफ्तारी के बाद भी उन्होंने राज्य के लिए संघर्ष किया। वह रेसकोर्स ऑफिसर्स कॉलोनी के निकट रहते थे। अंतिम संस्कार गुरुवार को हरिद्वार में होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments