Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्य की सीमाओं पर स्थित चेकपोस्टों पर भी मिलेगी इंटरनेट की सुविधा

राज्य की सीमाओं पर स्थित चेकपोस्टों पर भी मिलेगी इंटरनेट की सुविधा

उत्तराखंड की सीमाओं पर स्थित परिवहन विभाग के चेकपोस्टों पर अब ऑनलाइन टैक्स जमा कराने के साथ ही विभागीय कार्यो के लिए अधिकारियों- कर्मचारियों को परेशानियों से नहीं जूझना होगा। कारण कि परिवहन मुख्यालय ने सभी चेकपोस्टों पर इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराए जाने का आदेश जारी किया है।

आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि सभी चेकपोस्टों को अब इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था। मुख्यालय की ओर से सभी चेकपोस्टों पर इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराए जाने को लेकर अनुमति दी गई है।

संदीप सैनी ने बताया कि सभी चेपोस्टों पर इंटरनेट की सुविधा होने से ऑनलाइन टैक्स जमा करने के साथ ही अन्य विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। विभागीय कार्यों के निपटारे में भी तेजी आएगी। सूचनाओं का आदान प्रदान भी तेजी से किया जा सकेगा। बता दें कि विभागीय अधिकारी चेकपोस्टों पर इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराए जाने की मांग लगातार उठा रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments