Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्य में बिजली को लेकर आप चलाएगी अभियान

राज्य में बिजली को लेकर आप चलाएगी अभियान

आम आदमी पार्टी प्रदेश में बिजली के बढ़े दामों और उपभोक्ताओं के अनाप शनाप बिलों को लेकर आंदोलन की तैयारी में हैं। मंगलवार को आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने कहा कि राज्य सरकार पर उर्जा प्रदेश के नाम पर लोगों को छलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये हाल उस उर्जा प्रदेश का है जो कई राज्यों को तो बिजली सप्लाई करता है, लेकिन अपने ही प्रदेश की जनता को अंधेरे में रखा है यानी दिया तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। सरकार बिजली के बढ़े दाम और अनाप शनाप बिल भेजकर उपभोक्ताओं को परेशान करने का काम जरूर कर रही है। जिसके लिए आप कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में कल 7 जुलाई से 11 जुलाई तक विरोध स्वरूप अपना प्रदर्शन करेंगे। ताकि उत्तराखंड की जनता को उनका हक मिल सके और बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं को परेशान न होना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments