Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनराज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशभर में रजत जयंती...

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशभर में रजत जयंती समारोह, 1 से 9 नवंबर तक होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजत जयंती समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा। एक से नौ नवंबर तक सभी जिलों में राज्यस्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस सिलसिले में बृहस्पतिवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उत्तराखंड ने शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी जैसे कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि रजत जयंती समारोह के तहत लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में न केवल राज्य की अब तक की उपलब्धियां बल्कि अगले 25 वर्षों का विकास रोडमैप भी प्रदर्शित किया जाए।

सांस्कृतिक और सहभागिता कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

मुख्य सचिव ने कहा कि एक से नौ नवंबर तक प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि इन कार्यक्रमों में श्रमिकों, किसानों, पूर्व सैनिकों और महिलाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि राज्य की विकास यात्रा में हर वर्ग की भूमिका प्रदर्शित हो सके।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी सामंजस्य के साथ जिला और राज्यस्तरीय कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों ने की बैठक में भागीदारी

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एल. फैनाई, आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव नितेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनय शंकर पांडेय, दीपेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडेय, विनोद कुमार सुमन, युगल किशोर पंत और धीराज सिंह गर्ब्याल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments