Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरायपुर में स्वास्थ्य मेला शुरू, मंत्री डॉ. धन सिंह ने किया शुभारंभ

रायपुर में स्वास्थ्य मेला शुरू, मंत्री डॉ. धन सिंह ने किया शुभारंभ

देहरादून। आयुष्मान भारत ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला रायपुर ब्लॉक में आयोजित किया जा रहा है। सोमवार सुबह मेले का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया।

मेले में डॉक्टर तैनात हैं। तमाम तरह की जांच और परामर्श की सुविधा यहां पर की गई है। एलोपैथी आयुर्वेद होम्योपैथी तीनों पैथी के डॉक्टर यहां पर उपलब्ध हैं। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती, रायपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीएस रावत समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कार्यक्रम में पहुंचे और विधिवत कार्यक्रम शुरुआत की। काफी संख्या में लोग यहां आकर परामर्श ले रहे हैं। जांच करा रहे हैं। मुफ्त दवाइयां भी दी जा रही हैं। कोरोनेशन अस्पताल से नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष त्रिपाठी, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. प्रवीण पंवार, रायपुर अस्पताल से सर्जन डॉ. केके टम्टा मरीजों की जांच कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से उपायुक्त जीसी कंडवाल, राजेंद्र रावत, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे, मंजू रावत आदि लोगों को खाद्य सुरक्षा के बारे में जागरूक कर रहे हैं। स्वास्थ्य मेले में कोरोना का टीका भी लगाया जा रहा है। ब्लड बैंक शिविर भी आयोजित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री बच्चों के बारे में महिलाओं को टिप्स दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments