Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान में आठ और छात्र मिले संक्रमित, अभी तक...

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान में आठ और छात्र मिले संक्रमित, अभी तक 18 छात्र मिल चुके हैं संक्रमित

देहरादून। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान के आठ और छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। संस्थान में अब तक 18 छात्रों की रिपोर्ट पाजिटिव आ चुकी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित ने बताया कि संस्थान से 169 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें 138 सैंपल की रिपोर्ट आई है। इनमें आठ की रिपोर्ट पाजिटिव है। इधर, संस्थान में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर कल रोक लगा दी गई थी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए संस्थान के निदेशक ने यह आदेश जारी किया था। बिना ट्रैवल हिस्ट्री के छात्रों के संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने संस्थान को सुझाव दिया था कि संक्रमण की रोकथाम के लिए कुछ समय तक बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश न दिया जाए। रोक तभी हटाई जाएगी, जब संस्थान कोरोनामुक्त घोषित कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments