Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रीय महत्व के 75 विशिष्ट स्थलों में तीन उत्तराखंड से, आगामी 21...

राष्ट्रीय महत्व के 75 विशिष्ट स्थलों में तीन उत्तराखंड से, आगामी 21 जून को यहां आयोजित होंगे कार्यक्रम

देहरादून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के 75 हेरिटेज स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित करने किया जाएगा। आयुष मंत्रालय ने नैनीताल, केदारनाथ धाम एवं हर की पैड़ी हरिद्वार को राष्ट्रीय महत्व के उन 75 विशिष्ट स्थलों में चयनित किया गया है, जिनमें कार्यक्रम भारत सरकार के स्तर से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन मत्स्य मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय एवं पंचायती राज्य मंत्रालय के सहयोग से होगा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की

आयुष सचिव डा. पंकज कुमार पाडेय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि परमार्थ निकेतन में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन की समस्त तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं। इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही प्रदेश के 75 अन्य चयनित स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियां भी जनपद स्तर से पूरी करने के निर्देश उन्होंने दिए।

उन्होंने बताया कि समस्त हेल्थ एवं वेलनेस केंद्रों पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। जहां ग्राम प्रधानों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी विभागों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। आयुर्वेद निदेशक डा. अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारियों को 75 चयनित स्थलों पर योग सत्र आयोजित कराए जाने के लिए बजट जारी किया जा चुका है।

वहीं, निदेशालय स्तरीय एक टीम योग दिवस के आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए परमार्थ निकेतन का दौरा भी करेगी। इसके अतिरिक्त योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राज्य से जुड़ी विशिष्ट हस्तियों को अनुरोध पत्र निदेशालय से भेजा जा रहा है। बताया कि सभी जिलों में 15 से 20 जून के बीच योग सप्ताह भी मनाया जाएगा। जिसके तहत सभी जनपद मुख्यालयों में सुबह योग सत्र का आयोजन किया जाएगा।

20 जून को रन फार योग का आयोजन किया जाएगा। जिसमे योग के प्रति जन सामान्य को जागरूक किए जाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रतिष्ठित व्यक्ति दौड़ में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments