Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 प्राप्त करने वाले प्रदेश के अध्यापकों को सीएम...

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 प्राप्त करने वाले प्रदेश के अध्यापकों को सीएम ने दी बधाई

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के दो अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिये चयनित होने पर उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वालों में प्रधानाचार्य जी.एच.एस.एस पुडकुनी, कपकोट (बागेश्वर) डा. केवलानन्द काण्डपाल तथा उप प्रधानाचार्य एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल जोगला, कालसी (देहरादून) सुश्री सुधा पैन्यूली शामिल हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हमारे इन अध्यापकों ने देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस सम्मान को अन्य शिक्षकों के लिये भी प्रेरणादायी बताया है। उन्होंने कहा कि देश में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में सम्मानित होने वाली सुश्री सुधा पॅन्यूली पहली अध्यापिका हैं, यह भी प्रदेश के लिये गर्व की बात है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments