Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलक्सर के चौहरे हत्याकांड में फरार दस हजार का इनामी एसटीएफ ने...

लक्सर के चौहरे हत्याकांड में फरार दस हजार का इनामी एसटीएफ ने दबोचा

देहरादून। हरिद्वार जिले से चौहरे हत्याकांड में फरार चल रहे दस हजार के इनाम बदमाश को एसटीएफ ने धर दबोचा। आरोपी नाम बदलकर गाजियाबाद में रह रहा था। वहां से एसटीएफ से गिरफ्तार कर लाई और हरिद्वार पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इनामी बदमाशों की गिरफ्ता री को लेकर एसटीएफ अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि छह मई 2021 को खेड़ी लक्सर में चार लोगों की हत्या हुई थी। इसमें तालिब उर्फ तारीफ ‘28’ निवासी खेड़ी खुर्द फरार चल रहा था। इस पर दस हजार रूपये का इनाम घोषित था। आरोपी के गाजियाबाद के डासना में होने की जानकारी एसटीएफ को मिली। एसटीएफ ने वहां से आरोपी को बुधवार रात गिरफ्तार किया। उसने अपने अन्य साथियों संग गांव के जहीर हसन, मोहमद कैफ, सहजन आलम, हुसैन अहमद की हत्या की थी। आरोपी को गिरफतार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर अबुल कलाम, दरोगा यादवेंद्र बाजवा, दिलवर नेगी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments