Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलकड़ी पर नक्काशी कर उत्तराखंडी संस्कृति को दर्शा रहे अरुण, तीन अन्य...

लकड़ी पर नक्काशी कर उत्तराखंडी संस्कृति को दर्शा रहे अरुण, तीन अन्य युवकों को भी दिला रहे रोजगार

देहरादून। पहाड़ की विलुप्त हो चुकी काष्ठ कला को जौनसार क्षेत्र के युवा नवजीवन दे रहे हैं। मंदिर से लेकर घरों और विभिन्न विभागों के भवनों में उत्तराखंड की संस्कृति को यह युवा अपने हाथों की कलाकारी से दर्शाने का कार्य कर रहे हैं। बाइला गांव चकराता निवासी अरुण खन्ना भी इन्हीं युवाओं में शामिल हैं। अरुण अब तक विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में लकड़ी पर नक्काशी कर उत्तराखंडी संस्कृति से लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने साथ तीन अन्य युवकों को भी रोजगार दिला रहे हैं।

आर्थिक परेशानी ने सिखाया काम

26 वर्षीय अरुण के स्कूली दौर से लेकर यहां तक की कहानी संघर्षों से भरी है। राजकीय इंटर कॉलेज विकासनगर से इंटरमीडिएट करने के बाद अरुण ने वर्ष 2017 में बीए में एडमिशन लिया, लेकिन इस बीच उनके पिता का निधन हो गया। मां के अलावा दो बहनों का इकलौते भाई अरुण पर घर की पूरी जिम्मेदारी आ चुकी थी। अरुण के पिता क्षेत्र के काष्ठ कला के कारीगर थे, लेकिन अरुण ने इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने की नहीं सोची थी।

अरुण बताते हैं कि पिता के निधन के बाद आर्थिक स्थिति भी कुछ अच्छी नहीं रही। ऐसे में उन्होंने पढ़ाई के साथ काष्ठ कला का काम शुरू किया, जिसमें क्षेत्र के ही कारीगर गजेंद्र सिंह ने उनका पूरा साथ दिया। अब इसी काम में पूरा मन लग गया है, क्योंकि इससे व्यक्ति अपनी संस्कृति से जुड़ा रहता है और इस कला की मांग लगातार बढ़ रही है।

अब तक चालदा महासू मंदिर, बाइला गांव में शिव मंदिर के अलावा उत्तरकाशी और टिहरी के कई घर और भवनों पर काष्ठ कला का कार्य मिला। इनमें देवी देवताओं के अलावा फूल पत्ती और उत्तराखंडी संस्कृति से जुड़ती कलाकारी को लकड़ी पर दर्शाने का कार्य किया। वे इन दिनों संस्कृति विभाग के हरिद्वार बाईपास स्थित ऑडिटोरियम में बन रहे फसाड़ पर नक्काशी कर उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाने का कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments