Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनलगातार खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षक होंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त

लगातार खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षक होंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त

प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून । शिक्षा विभाग में पिछले कुछ वर्षों से लगातार खराब रिजल्ट देने वाले और बगैर सूचना के छुट्टी पर रहने वाले शिक्षकों की छुट्टी होने वाली है। शिक्षा निदेशालय की ओर से गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल से इन शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी गई है।50 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले इन शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से हर जनपद से इस तरह के शिक्षकों की रिपोर्ट मांगे जाने से 65 हजार शिक्षक एवं कर्मचारियों  वाले विभाग में हड़कंप मचा है। 
 गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर इस तरह के शिक्षकों की सूची मांगी गई है। अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक मंडल के समस्त जनपदों से 20 नवंबर तक इन शिक्षकों की सूची मांगी गई है। अधिकारियों को शिक्षकों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए स्पष्ट संस्तुति के साथ रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। 

अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए समस्त जनपदों से रिपोर्ट मांगी गई है। नियुक्ति अधिकारियों के स्तर से इस तरह के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जानी है।
-आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक 

कुमाऊं मंडल में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 27 सहायक अध्यापकों की सेवाएं पूर्व में ही समाप्त की जा चुकी हैं। इसके अलावा कुछ प्रवक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है।
-मुकुल कुमार सती, अपर निदेशक कुमाऊं मंडल 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments