Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनलगातार जल भराव से परेशान लोगों ने की  सड़क जाम

लगातार जल भराव से परेशान लोगों ने की  सड़क जाम

Weather Forecast Today Update in Uttarakhand:  Orange alert of heavy rain in six districts

देहरादून। राजधानी देहरादून में बृहस्पतिवार को हुई बारिश से एक बार फिर कई इलाकों में जल भराव हो गया। रोचिपुरा में सड़क पर जलभराव होने की वजह से लोगों का गुस्सा बढ़ गया। लोगों ने काफी देर तक सड़क जाम की। उनका कहना था कि लगातार मांग करने के बाद भी जल भराव की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

जिस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। उस घनी आबादी वाली कॉलोनी में तेज बारिश होने से सड़क पानी में गायब हो जाती है। कई बार तो इतना पानी भर जाता है कि सड़क से आवाजाही बन्द हो जाती है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर यहां तुरंत सड़क निर्माण व नाली निर्माण की मांग की। ऐसा न होने पर दोबारा प्रदर्शन की चेतावनी दी। मौके पर पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने मामला शांत किया। स्थानीय निवासी मोहम्मद सिद्दकी ने कहा कि अगर दोबारा परेशानी हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments