Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनलच्छीवाला टोल प्लाजा पर यात्रियों को राहत, एक अक्टूबर से घटे टोल...

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर यात्रियों को राहत, एक अक्टूबर से घटे टोल टैक्स

डोईवाला। यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल टैक्स की दरों में आंशिक कटौती की है। यह नई दरें 1 अक्टूबर से लागू हो गई हैं, जिससे लच्छीवाला टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को सीधा लाभ मिलेगा।

हर साल एक अप्रैल को टोल शुल्क में बढ़ोतरी की जाती है, जो इस वर्ष भी की गई थी। लेकिन NHAI द्वारा एक बार फिर दरों में संशोधन करते हुए कुछ कमी की गई है, जिससे सफर पहले की तुलना में अब थोड़ा सस्ता हो गया है।

टोल प्लाजा प्रबंधन ने की पुष्टि
लच्छीवाला टोल प्लाजा के मैनेजर ईश्वर पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देशानुसार एक अक्टूबर से टोल दरों में कमी की गई है। नई दरें लागू कर दी गई हैं और वर्तमान में इन्हीं के अनुसार टोल वसूली की जा रही है। यह कमी दैनिक टोल टैक्स के साथ-साथ मासिक पास पर भी लागू है।

नई टोल दरें

वाहन प्रकार पहले की दर अब की दर
कार, जीप, वैन ₹110 ₹105
हल्का वाणिज्यिक वाहन / मिनी बस ₹175 ₹170
बस या ट्रक ₹365 ₹355
तीन एक्सल वाणिज्यिक वाहन ₹395 ₹385
HCM / EME / MAV (4-6 एक्सल) ₹570 ₹555
बड़े वाहन (7 या अधिक एक्सल) ₹695 ₹675
मासिक पास (20 किमी तक) ₹350 ₹340

 

यात्रियों को सीधे लाभ
इस संशोधन से डोईवाला और आसपास के क्षेत्रों से रोजाना यात्रा करने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। टोल दरों में मामूली सही, लेकिन सीधी कटौती से यात्रियों के मासिक खर्च में कमी आएगी। यह फैसला खास तौर पर उन लोगों के लिए लाभकारी है जो इस मार्ग पर नियमित रूप से सफर करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments