Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलटका शैलेश मटियानी पुरस्कार का मामला, सीएम की आपत्ति का नहीं दिया...

लटका शैलेश मटियानी पुरस्कार का मामला, सीएम की आपत्ति का नहीं दिया गया जवाब

देहरादून। उत्तराखंड में शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार का मामला लटक गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की 2019-20 के पुरस्कार रद करने के शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर लगाई गईं आपत्तियों का जवाब अब तक नहीं दिया गया है। इससे 2020-21 के पुरस्कारों को लेकर भी फैसला नहीं हो पा रहा है।

प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। देरी होने की वजह से 2019-20 के लिए दिए जाने वाले पुरस्कार को निरस्त करने का प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को भिजवाया जा चुका है। इस प्रस्ताव को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय की मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव भेजा गया था।

मुख्यमंत्री ने इस मामले में कुछ आपत्तियों के साथ विभाग से जवाब मांगा था। विभाग अब तक मुख्यमंत्री को जवाब नहीं भिजवा सका है। इस वजह से यह प्रस्ताव लटक गया है। प्रस्ताव लटकने का असर अगले वर्ष यानी 2020-21 के पुरस्कार पर भी पड़ सकता है। वैसे भी कोरोना की वजह से तमाम विभागों के कामकाज की गति प्रभावित हुई है। अब शैक्षिक सत्र 2021-22 का पांचवां महीना चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments