Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलापता नौसैनिकों की तलाश करेगी कश्मीर की हाई एल्टीट्यूड एक्सपर्ट टीम

लापता नौसैनिकों की तलाश करेगी कश्मीर की हाई एल्टीट्यूड एक्सपर्ट टीम

माउंट त्रिशूल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण लापता हुए नौसेना के जवानों की तलाश अब कश्मीर की हाई एल्टीट्यूड एक्सपर्ट टीम करेगी। टीम को बुला लिया गया है।

हिमस्खलन वाली जगह का हवाई मुआयना किया
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह राहत-बचाव टीम द्वारा हिमस्खलन वाली जगह का हवाई मुआयना किया गया। इस दौरान देखा गया कि घटना स्थल बेहद ऊंचाई पर स्थित है। इसलिए कश्मीर की हाई एल्टीट्यूड एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है।

माउंट त्रिशूल क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हुए नौसेना के पर्वतारोहियों दल की तलाश में सेना ने राहत-बचाव ऑपरेशन शनिवार सुबह से शुरू किया गया। शुक्रवार को जोशीमठ में मौसम खराब होने के कारण राहत-बचाव टीम आगे नहीं बढ़ पाई थी। 

शुक्रवार को घटना की सूचना के बाद दल की तलाश में उत्तरकाशी से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) का तीन सदस्यीय दल रवाना हो गया था। निम के अनुसार लापता हुए दल में नौ सेना के पांच सदस्य और एक शेरपा शामिल हैं। निम के रजिस्ट्रार विशाल रंजन ने बताया कि राहत-बचाव टीम में निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट, प्रशिक्षक दीप शाही व सौरभ रौतेला शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments