Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलिनचोली के पास कंडी से 200 मी. नीचे खाई में गिरने से...

लिनचोली के पास कंडी से 200 मी. नीचे खाई में गिरने से बच्चे की मौत, मजदूर मौके से फरार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के पास कंडी से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा एक नेपाली मजदूर द्वारा कंडी से केदारनाथ ले जाया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद से मजदूर फरार चल रहा है।

केदारनाथ जाते समय रविवार को पांच साल के शिवा गुप्ता की कंडी से गिरकर जान चली गई। आगरा निवासी शिवा अपने माता, पिता और भाई के साथ केदारनाथ यात्रा पर आया हुआ था। गौरीकुंड से पूरा परिवार भीमबली तक घोड़े से गया। इसके बाद भीमबली से ये लोग पैदल जाने लगे।

बीच रास्ते से शिवा को कंडी से भेजा गया, लेकिन लिनचोली के समीप बच्चा कंडी से 200 मीटर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मजदूर मौके से फरार हो गया। बच्चे का शव खाई से निकाल दिया है। पुलिस ने मामले में सोनप्रयाग कोतवाली में नेपाली मजदूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments