Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलोकसभा अध्यक्ष बिरला ने किया पंचायत प्रतिनिधियों के परिचय कार्यक्रम का उद्घाटन

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने किया पंचायत प्रतिनिधियों के परिचय कार्यक्रम का उद्घाटन

देहरादून। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर पंचायत सदस्यों को संसद की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक सिद्धांतों से परिचित कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड की पंचायती राज संस्थाओं के लिए देहरादून में आज एक परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे मौजूद रहे। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वर्चुअल तरीके से शिरकत कर रहे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर पंचायत सदस्यों को संसद की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक सिद्धांतों से परिचित कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड की पंचायती राज संस्थाओं के लिए देहरादून में आज एक परिचय कार्यक्रम दून के एक निजी होटल में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का विषय ‘पंचायती राज व्यवस्थाः विकेंद्रीकृत लोकतंत्र का सशक्तीकरण’ है। इसमें वर्चुअल तरीके से 42 हजार प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर के नेतृत्व में जागरूकता व भागीदारी का सृजन करना, आत्मविश्वास व आत्मसम्मान की भावना विकसित करना, परिसंपत्तियों के स्वामित्व की भावना पैदा करना, राजनैतिक नेतृत्व को लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में जानकारी देना और विभिन्न योजनाओं और डोरस्टेप डिलीवरी के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड), लोक सभा सचिवालय द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड सरकार के सहयोग से उत्तराखंड की पंचायती राज संस्थाओं के लिए किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस तरह के आयोजन पूरे देश में होने हैं। इसकी शुरुआत उत्तराखंड से की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोस अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को ऋषिकेश में गंगा आरती में भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments