Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनलोखंडी में फंसे पर्यटक सुरक्षित निकले, मार्ग खुलते ही घरों को हुए...

लोखंडी में फंसे पर्यटक सुरक्षित निकले, मार्ग खुलते ही घरों को हुए रवाना

लोखंडी घूमने गए करीब 80 पर्यटक मंगलवार सुबह सकुशल अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। होटल व्यवसायी लिखिलेश चौहान और रोहन राणा ने बताया कि कुछ पर्यटक 22 जनवरी को लोखंडी भ्रमण के लिए पहुंचे थे। शुक्रवार को क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के चलते त्यूणी–चकराता–मसूरी–मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब तीन फीट तक बर्फ जम गई थी।

भारी बर्फ जमने से कोटीकनासर से चकराता तक लगभग 30 किलोमीटर लंबा मोटर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे पर्यटक रास्ते में फंस गए। स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने राहत कार्य शुरू किया और सोमवार शाम कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को खोलने में सफलता हासिल की। इसके बाद मंगलवार सुबह सभी पर्यटक सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments