Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनवायु सेना के हेलीकॉप्टर ने 11500 फीट की ऊंचाई से दुर्घटनाग्रस्त विमान...

वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने 11500 फीट की ऊंचाई से दुर्घटनाग्रस्त विमान को उठाया

बचाव की मुहिम

भारतीय वायु सेना के एमआई 17 वी5 हेलीकॉप्टरों ने 11500 फीट की ऊंचाई पर केदारनाथ हेलीपैड में यूटी एयर प्राइवेट लिमिटेड के दुर्घटनाग्रस्त विमान को देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपेड पर उतारा गया।

 बता दें कि बीते 23 सितम्बर को केदारनाथ में टेकऑफ करते समय यूटीएर कम्पनी का हेलीकॉप्टर क्रेश को गया था। पायलट की समझदारी से सभी 6 यात्री सुरक्षित बच गए थे। उसी हेलीकॉप्टर को बीते 26 अक्टूबर को सेना के हेलीकॉप्टर से देहरादून लाया गया। 

वायुसेना ने हाल ही में पवित्र केदारनाथ मंदिर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुए एक निजी विमान को एमआई-17 हेलीकॉप्टरों की दो टीमों के जरिये चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दुर्घटनास्थल से निकाला गया।

दरअसल, ‘यूटी एयर प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी का विमान कुछ दिन पहले 11,500 फुट की ऊंचाई पर पवित्र मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित केदारनाथ हेलीपैड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘केदारनाथ तक केवल ‘फुट-ट्रैक कनेक्टिविटी’ के कारण मलबे को निचले क्षेत्र में पहुंचाना आसान नहीं था। कंपनी ने इस महीने के अंत में मंदिर के बंद होने से पहले अपने दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे को हटाने के लिए उत्तराखंड नागरिक प्रशासन के जरिये वायुसेना की सहायता मांगी थी।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments