Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनना आज से शुरू, यहां करें रजिस्ट्रेशन

वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनना आज से शुरू, यहां करें रजिस्ट्रेशन

देहरादून। इस वर्ष चारधाम यात्रा में चलने वाले व्यवसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड वाहनों की फिटनेस जांचने के बाद ही जारी किए जाएंगे। ग्रीन कार्ड बनाने के लिए पोर्टल https://greencard.uk.gov.in/ सोमवार से शुरू हो गया है।

पोर्टल में ग्रीन कार्ड बनाने संबंधी जरूरी जानकारी डालने और फीस जमा करने के बाद एक रसीद जारी होगी। इसे लेकर आवेदकों को आरटीओ कार्यालय जाना होगा, जहां वाहन की फिटनेस के बाद ग्रीन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

परिवहन मंत्री ने जारी किया यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड
हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित सहायक परिवहन कार्यालय में सोमवार को चार धाम यात्रा में संचालित वाहन को पहला ग्रीन कार्ड परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने जारी किया।

इस दौरान उन्होंने एआरटीओ परिसर में स्थित नवनिर्मित चारधाम यात्रा प्रशिक्षण केंद्र का भी लोकार्पण किया। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि चार धाम यात्रा हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। पिछले वर्ष 47 लाख श्रद्धालु यहां आए थे। इस बार यह संख्या बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अत्यधिक भीड़ के कारण बसों की की परेशानी उठानी पड़ी थी। इस बार हम पहले से ही व्यवस्था करके चल रहे हैं। चार धाम यात्रा में स्कूल बस नहीं भेजी जाएगी, बल्कि अन्य प्रांतों से 350 वाहन हम आरक्षित रखेंगे।

परिवहन निगम की पिछली बार 90 बस सेवा उपलब्ध कराई गई थी इस बार यह संख्या 120 कर दी गई है। 12 अप्रैल को सभी परिवहन कंपनियों और एजेंसियों के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली जाएगी।

कार्यक्रम में मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाईं, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, जिला मंत्री पंकज शर्मा, एआरटीओ प्रशासन अरविंद पांडे, एआरटीओ परिवर्तन मोहित कोठारी आदि भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments