ऋषिकेश। विज्ञापन जगत के दिग्गज और देशभर में विज्ञापन गुरु के नाम से प्रसिद्ध पीयूष पांडे के निधन के बाद उनके परिजन ऋषिकेश पहुंचे। यहां साईं घाट स्थित गंगा तट पर परिवार के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पिंड दान और पूजा-अर्चना की। इसके बाद गंगा में अस्थि विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर पीयूष पांडे की छोटी बहन तृप्ति पांडे भी मौजूद रहीं। परिवार के सदस्यों ने पुण्य आत्मा की शांति एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के उपरांत ऋषिकुमारों को भोज भी कराया जाएगा।
इस दौरान उनकी बहन रमा पांडे, राजस्थान की पूर्व पर्यटन मंत्री बीना काक सहित कई परिजन और परिजन मित्र उपस्थित रहे। सभी स्वजन साईं घाट स्थित सोमानी भवन में ठहरे हुए हैं।

