Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू, ‘आप’ ने किया विधानसभा कूच

विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू, ‘आप’ ने किया विधानसभा कूच

देहरादून। कोरोना के संकट के बीच आज एक दिन का विधानसभा सत्र चल रहा है। पहली बार हाइब्रिड तरीके से आयोजित हो रहे विधानसभा सत्र में हंगामे के भी पूरे आसार हैं। 

आम आदमी पार्टी ने किया विधानसभा कूच

कृषि अध्यादेश के विरोध में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा कूच किया। पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी गेट पर आप कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग कर रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई।

राज्य निर्माण के 20 साल बाद भी आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण ना किए जाने के विरोध में राज्य आंदोलनकारियों ने विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन किया। रोजगार की मांग को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के सदस्यों ने रिस्पना पुल बैरिकेडिंग के समीप विरोध प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments