Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविवाहिता समेत तीन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विवाहिता समेत तीन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

देहरादून। शहर में एक विवाहिता सहित तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। वसंत विहार के एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि हरबंशवाला में 26 वर्षीय सुविधि के फांसी लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इससे पहले ही विवाहिता को स्वजनों ने नीचे उतारकर कोरोनेशन अस्पताल में पहुंचा दिया था। यहां चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। स्वजनों ने बताया कि महिला की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। वह कुछ दिनों से तनाव में थी। महिला का परिवार मूल रूप से मुजफ्फरपुर बिहार का है और हरबंशवाला तेलपुर में किराये पर रहता है।

दूसरी ओर लक्खीबाग चैकी के अंतर्गत कुसुम विहार सिंगल मंडी में 19 वर्षीय युवक रामू ने अपने कमरे में फांसी लगा दी। चैकी इंचार्ज शोएब अली ने बताया कि स्वजन युवक को कोरोनेशन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा प्रेमनगर थाने को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत थापा कॉलोनी, लक्ष्मीपुर में गौरव धवन ने फांसी लगा ली है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments