Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविवाह करने को घर छोड़कर निकलीं हापुड़ की दो युवतियां, बदल लिया...

विवाह करने को घर छोड़कर निकलीं हापुड़ की दो युवतियां, बदल लिया हुलिया 

देहरादून। समलैंगिक विवाह करने के लिए घर छोड़कर निकलीं हापुड़ (उत्तर प्रदेश) की दो युवतियों को वहां की पुलिस ने देहरादून से बरामद किया है। दोनों युवतियां 27 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दोनों को डोईवाला क्षेत्र से बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के दो गांवों की रहने वाली दो युवतियां एक ही साथ सिलाई सीखती थीं। इसके लिए वह शहर जाती थीं। निकटता बढ़ने पर दोनों एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का निर्णय ले लिया। इसके लिए वह 27 अक्तूबर को वह घर से निकल गईं।

परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। दोनों ही युवतियों के परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने दोनों युवतियों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। उनकी लोकेशन देहरादून में मिली।

इसके बाद कुचेसर रोड चैपला चैकी इंचार्ज राकेश कुमार टीम को लेकर देहरादून पहुंची। यहां काफी तलाश के बाद उन्हें डोईवाला क्षेत्र में खोज लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। दोनों युवतियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं स्थानीय पुलिस इस बारे में जानकारी होने से इंकार कर रही है।  

बदल लिया हुलिया 
एक दूसरे के साथ भागीं दोनों युवतियों ने अपना हुलिया भी बदल लिया। इनमें एक लड़की ने पुरुष का हुलिया बना लिया है। उसने अपने बाल कटाए और कपड़ों का ढंग भी बदल लिया। परिजन पहली बार में तो उन्हें सही से पहचान भी नहीं पाए।

करवा चैथ के लिए की खरीदारी 
समलैंगिक विवाह से पहले करवा चैथ को लेकर दोनों ने खरीददारी की थी। देहरादून से जब पुलिस उन्हें लेकर लौटी तो युवतियों के पास श्रृंगार का सामान भी था। 

कुचेसर रोड चैपला के चैकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी के आधार पर दोनों युवतियों को देहरादून से बरामद कर लिया गया है। दोनों को उनके परिजनों को सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments