Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविस सत्र से पहले मंत्री-विधायकों के कराए कोरोना टेस्ट, भाजपा विधायक कोरोना...

विस सत्र से पहले मंत्री-विधायकों के कराए कोरोना टेस्ट, भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव

देहरादून। विधानसभा सत्र से पहले कराए गए मंत्री और विधायकों के कोरोना टेस्ट में भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने इसी बीच अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना नियमों के अंतर्गत सावधानी बरतने की अपील की। 
विधानसभा सत्र की तैयारी के तहत सोमवार को मंत्रियों के सरकारी आवास सहित विधायक आवास और विधानसभा में आरटीपीसीआर टेेस्ट कराए गए। विधानसभा से मिली जानकारी के मुताबिक विधायक आवास में कुल 11 विधायकों ने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया।
 
मंत्रियों के आवास पर भी टेस्ट कराए गए
इसी तरह मंत्रियों के आवास पर भी टेस्ट कराए गए। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और सहकारिता मंत्री धनसिंह रावत सहित विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने भी टेस्ट कराया।

विधानसभा में कुल मिलाकर 62 लोगों के टेस्ट किए गए। इनमें विधानसभा कार्यालय के तीन कार्मिक पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक समीक्षा अधिकारी, एक एपीएस और एक स्टाफ गाड़ी का चालक शामिल है। सचिवालय का एक वाहन चालक भी पॉजिटिव पाया गया है। इस बार कोरोना को देखते हुए विधानसभा ने तय किया है कि कोविड-19 का निगेटिव सर्टिफिकेट जरूर होना चाहिए। 

इन विधायकों ने कराया टेस्ट

ऋतु खंडूरी, शक्तिलाल शाह, खजानदास, प्रीतम पंवार, करन माहरा, मनोज रावत, ममता राकेश, गोविंद सिंह कुंजवाल, आदेश चैहान आदि।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments