Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डव्हिस्की के हाफ पर 20 रुपये अधिक लिए, लगा 90 हजार रुपये...

व्हिस्की के हाफ पर 20 रुपये अधिक लिए, लगा 90 हजार रुपये का जुर्माना

देहरादूनः शराब की ओवररेटिंग पर वर्तमान जिलाधिकारी भी निरंतर कार्रवाई के निर्देश दे रही हैं। इसके बाद भी शराब कारोबारी सुधरने को तैयार नहीं हैं। जाखन स्थित शराब के ठेके पर व्हिस्की के हाफ पर 20 रुपये अधिक की वसूली पाई गई।

जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान के नेतृत्व में विभिन्न शराब ठेकों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने पाया कि व्हिस्की का एक ब्रांड का हाफ 410 रुपये का है, जबकि इसके लिए 430 रुपये वसूल किए जा रहे हैं।

इसी तरह यहां बीयर की बोतल पर 160 रुपये की जगह 180 रुपये की वसूली पाई गई। ओवर रेटिंग पर शराब ठेके का 90 हजार रुपये का चालान किया गया।

जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कई शराब के ठेकों पर ओवर रेटिंग तो की ही जा रही है, लेकिन जब इसका विरोध कर रहे हैं तो सेल्समैन नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे हैं। यह स्थिति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि नियमों का पालन न करने वाले शराब कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments