Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशनिवार और रविवार को पूर्ण बंद रहेगा देहरादून

शनिवार और रविवार को पूर्ण बंद रहेगा देहरादून

देहरादून। देहरादून में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए आज सरकार ने फैसला लिया है कि देहरादून शहर को शनिवार और रविवार दो दिन पूर्ण बंद किया जाएगा। इसके साथ ही इन दो दिनों में शहर में सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा।

वहीं, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आदेश जारी किए हैं कि शहर की निरंजनपुर सब्जी मण्डी को बंद किया जाएगा। साथ ही इसकी वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने जिलाधिकारी को आदेश दिए हैं कि फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राशन की कालाबाजारी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इसमें लिप्त लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। शहर में हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचाए जाने की व्यवस्था की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments