Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशनिवार तड़के बदरीनाथ, मुनस्यारी और हसलिंग में हुई ताजा बर्फबारी, ठंड ने दी...

शनिवार तड़के बदरीनाथ, मुनस्यारी और हसलिंग में हुई ताजा बर्फबारी, ठंड ने दी दस्तक

देहरादून। उत्तराखंड के कई ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार तड़के एक बार फिर बर्फबारी हुई है। आज तड़के बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर दूसरी बार और मुनस्यारी में सीजन की तीसरी बर्फबारी हुई है।

वहीं हसलिंग में भी आज ताजा बर्फबारी हुई है। जिस वजह से आसपास के इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। बर्फबारी से बदरीनाथ और मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

हरिद्वार में बूंदाबांदी हुई, बादल छाए
देहरादून और ऋषिकेश में बादल छाए हुए हैं। हरिद्वार में सुबह बूंदाबांदी हुई और अभी बादल छाए हैं। मसूरी में हल्की बूंदाबांदी हुई और घना कोहरा छाया रहा। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग खुला हुआ है। वहीं रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे अवरूद्ध चल रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments