Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशराब मेरी कमजोरी बन गई, सुसाइड नोट लिख फांसी पर झूला पूर्व...

शराब मेरी कमजोरी बन गई, सुसाइड नोट लिख फांसी पर झूला पूर्व सैनिक

हल्द्वानी : शराब को अपनी कमजोरी बताकर सेवानिवृत्त सैनिक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के कमरे में मिले सुसाइड नोट को जब्त कर जांच की जा रही है।

महादेव विहार बचीनगर-दो मुखानी निवासी 44 वर्षीय सुंदर सिंह कापड़ी पुत्र खीम सिंह कापड़ी आर्मी से सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस के अनुसार, गुरुवार की देर शाम सुंदर कमरे में चले गए थे। रात में खाना खाने के लिए पत्नी उन्हें बुलाने के लिए कमरे में गई तो पति का शव फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक के कमरे में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने लिखा है, ‘मैं परेशान हूं, शराब मेरी कमजोरी बन गई है। पत्नी के लिए लिखा है, ‘तुम कर सकती हो। थानाध्यक्ष ने बताया मृतक के दो बच्चे हैं। जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments