Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक कोरोना पॉजिटिव

 शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक कोरोना पॉजिटिव

देहरादून। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक कोरोना एंटीजन टेस्‍ट में कोरोना पाजिटिव पाए गए। इसे देखते हुए वह एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती होंगे। हालांकि, रविवार को उनका आरटीपीसीआर टेस्‍ट कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट सोमवार तक मिलेगी। हरिद्वार के सीएमओ और जिलाधिकारी के आग्रह पर वह एहतियातन एम्‍स में भर्ती हो रहे हैं। बता दें कि कैबिनेट मंत्री कौशिक के पीआरओ की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद कौशिक ने खुद को हरिद्वार में सेल्‍फ आइसोलेट कर लिया था। साथ ही वह एक निजी अस्‍पताल में भर्ती भी हो गए थे। उधर, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल  भी अगले तीन दिन आइसोलेशन रहेंगे। उनके पुत्र और भतीजी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके मद्देनजर कैबिनेट मंत्री उनियाल ने स्‍वयं को यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय अवास पर स्‍वयं को सेल्‍फ आइसाेलेट कर लिया है। उनका स्‍टाफ भी सेल्‍फ आइसाेलेशन में है। उनियाल सोमवार को अपनी कोरोना जांच कराएंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments