Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशहीद जवान राकेश डोभाल की बेटी जाना चाहती हैं आर्मी में, बोली-पाकिस्तान...

शहीद जवान राकेश डोभाल की बेटी जाना चाहती हैं आर्मी में, बोली-पाकिस्तान को सिखाऊंगी सबक

ऋषिकेश। बारामुला में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के दौरान दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुए बीएसएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल की 10 वर्षीय बेटी दित्या डोभाल ने पिता के शहीद होने पर यह संदेश दिया है कि वह अपने पिता का सपना जो कि दित्या को फौज में भेजने का है उसे पूरा करेंगी ।

दित्या ने बताया की उनके परिवार में उनकी माता और दादी हैं जिनका ख्याल उनके पिता के जाने के बाद वे ही रखेंगी । दित्या ने बताया कि उनकी उनके पिता के साथ आखिरी बार बात करवाचैथ में हुई थी जिसमें उन्होंने दित्या से कहा कि वो इस छुट्टियों में घर आंएगे और उन्हें इस बार बाई एयर घुमाने ले जाएंगे । दित्या ने बताया की उनके पिता उनकी हर बात मानतें हैं और साथ ही उन्हें बहुत प्यार भी करतें हैं। दित्या ने बताया कि उनका सपना आर्मी में जाने का है और वह बड़े होकर आर्मी में जाना चाहती हैं साथ ही पाकिस्तान को सबक भी सिखाना चाहती हैं। दित्या ने मां को स्र्पोट करने की बात पर कहा कि रोने से पापा वापस तो नहीं आ पाएंगे, हंसी-हंसी ही पापा को विदा करेंगे तो अगले जन्म में वो हमारे पास वापस आंएगे। दित्या ने कहा कि उनकी माता की जल्द नौकरी लग जाए, जिससे की वह बीजी हो जाए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments