Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशानदार सिटी पुलिस 100 टीमो ने 10 घण्टे में ढूढ निकाला नाबालिग...

शानदार सिटी पुलिस 100 टीमो ने 10 घण्टे में ढूढ निकाला नाबालिग बच्ची को

आज दिनांक 03/1/21 को वादी श्री अनिल कुमार द्वारा थाना कोतवाली आकर सूचना दी कि उनकी पुत्री उम्र करीब 12 वर्ष आज सुबह करीब 9:15 बजे ₹10 लेकर दुकान से सामान लेने गई थी जो कि वापस नहीं आई इस सूचना पर तत्काल उच्च अधिकारी गणों को सूचित किया गया वह थाना कोतवाली की फोर्स मौके पर पहुंची व पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी डालनवाला महोदय भी मौके पर पहुंचे तथा गुमशुदा बालिका की जानकारी की व गुम होने के स्थान से पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा कैमरे चेक किए गए। सीसीटीवी फुटेज से गुमशुदा बालिका अपने घर से फूल चौक तक पैदल-पैदल आई व फूल चौक से ई रिक्शा के माध्यम से तहसील चौक तक पहुंची, जिसकी पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज प्राप्त की गई तथा ई रिक्शा की सीसीटीवी फुटेज अन्य शहर के ई-रिक्शा चालकों को दिखाई गई, जिसमें ई रिक्शा चालक की पहचान जितेंद्र सिंह रावत के रूप में हुई। ई रिक्शा चालक जितेंद्र सिंह रावत को तलाशने पर चालक द्वारा बताया कि उक्त लड़की फूल चौक से तहसील चौक तक मेरी ई रिक्शा में गई थी व कावली रोड सीमद्वार जाने के लिए कह रही थी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में कोतवाली डालनवाला की अलग-अलग टीमें कंवली रोड, बसंत विहार, सहारनपुर चौक आदि संभावित स्थानों पर रवाना की गई। काफी तलाश करने के बाद शाम करीब 7:00 बजे उक्त गुमशुदा बालिका को सहारनपुर चौक से सकुशल बरामद कर लिया गया है, जिसने पूछने पर बताया कि मैं रास्ता भटक गई थी व अपने रिश्तेदारों के यहां जा रही थी। बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments