Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसरकार की गाइडलाइन के अनुसार दी जाए रियायतेंः सीएम रावत

सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दी जाए रियायतेंः सीएम रावत

देहरादून। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज सीएम आवास में कोविड-19 पर नियंत्रण और विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार रियायतें दी जाए। कोरोना वायरस के मामले पूरे भारत में औसतन 7.5 दिनों में दोगुने हो रहे हैं
। वहीं उत्तराखंड में 26.6 दिन में दोगुना हो रहे हैं। इस दृष्टि से उत्तराखंड कहीं बेहतर स्थिति में है। कोरोना संक्रमण रोकने में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है।

सीएम ने स्वास्थ्य, सफाई और पुलिस के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही कोविड-19 के नियंत्रण के लिए जन सहयोग की भी प्रशंसा की।

सीएम त्रिवेंद्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरोना वारियर्स का माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर या बुके देकर सम्मान किया जा रहा है, इसे पूरी तरह प्रतिबंधित कराया जाए। कोरोना वारियर्स का सम्मान दूर से पुष्प वर्षा से किया जा सकता है। इसके अलावा लोगों को जो सामान वितरित किया जा रहा है वितरित करने वाले लोगों के साथ फोटो ना खींचे और सोशल डिस्टेंशन का पूरा पालन करें। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि छोटे व्यवसायियों और स्थानीय लोगों की आय के सृजन को कार्य योजना बनाई जाए। वहीं कृषि कार्यों के लिए भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अनुमति दी जाए। साथ ही स्मार्ट सिटी के कार्य भी कम मैन पावर के साथ शुरू किए जा सकते हैं ।

मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, प्रमुख सचिव श्रीमती मनीषा पवार, डीजीपी श्री अनिल कुमार रतूड़ी, सचिव श्री अमित नेगी, श्री नितेश झा, श्रीमती राधिका झा और अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments