Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसरकार की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हजारों पेंशनर्स- रघुनाथ

सरकार की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हजारों पेंशनर्स- रघुनाथ

 

देहरादून। संवाददाता। जन संघर्ष मोर्चा द्वारा विकासनगर स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की लापरवाही का खामियाजा प्रदेश के हजारों कर्मचारी भुगत रहे हैं। यू .हेल्थ कार्ड योजना के तहत पंजीकृत कर्मचारियों अधिकारियों व पेंशनर्स की संख्या 17983 है

तथा उनके द्वारा प्रतिवर्ष पद वेतनमान के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा भी कराया जाता है। शुल्क जमा कराने के बावजूद भी कर्मचारियों का सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज नहीं हो पा रहा है। जिसका मुख्य कारण सरकार द्वारा इन अस्पतालों हेतु विभाग को बजट जारी न करना है। अब अस्पतालों को भुगतान न होने के कारण इन्होंने अघोषित तौर पर इलाज करने से मना कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments