Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधसहारनपुर के युवक ने विदेशी महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर...

सहारनपुर के युवक ने विदेशी महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर किया जान से मारने का प्रयास

ऋषिकेश में भूतनाथ मंदिर के पास सहारनपुर निवासी एक युवक ने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ की। जब विदेशी महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने उस पर पत्थर से हमला बोल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ उस पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को भूतनाथ मंदिर के पास से रूस निवासी एक महिला पर्यटक गुजर रही थी। एक युवक महिला पर्यटक से पहले बातचीत कर दोस्ती करने का प्रयास करने लगा। महिला पर्यटक युवक को नजर अंदाज कर मौके से निकलने लगी। लेकिन युवक ने उसका रास्ता रोक लिया।

विरोध करने पर मारे पत्थर
युवक महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ पर उतारू हो गया। महिला पर्यटक के विरोध करने पर युवक उस पर पत्थर मारने लगा, जिससे वह घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर युवक जंगल की ओर भाग गया। मौके पर मौजूद लोग विदेशी महिला पर्यटक को उपचार के लिए लक्ष्मणझूला राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाई ने पुलिस टीम के साथ आरोपी खोजबीन के लिए अभियान चलाया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में युवक भूतनाथ मंदिर के रास्ते के पास से जंगल में भागता हुआ दिखाई दिया।

चार दिन पहले ऋषिकेश आया था आरोपी
पुलिस ने जंगल में झाड़ियों में छिपे युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपना नाम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ तहसील के तीतरो कस्बा निवासी अनुज बताया। थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लज्जा भंग करने और हत्या से प्रयास से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपी चार दिन पहले ऋषिकेश घूमने आया था और क्षेत्र में एक ही ठहरा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments