Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसितंबर में शुरू हो सकती है देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा, कंपनी का ट्रायल...

सितंबर में शुरू हो सकती है देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा, कंपनी का ट्रायल पूरा, जल्द होगी घोषणा

देहरादून: प्रदेश में सितंबर माह में देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा का संचालन शुरू हो सकता है। इसके लिए सेवा प्रदाता कंपनी ने ट्रायल पूरा कर लिया है। अब जल्द ही आधिकारिक रूप से हवाई सेवा शुरू करने की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। यह हवाई सेवा देहरादून से पंतनगर और फिर पिथौरागढ़ के लिए संचालित की जानी प्रस्तावित है।

केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में उड़ान योजना के तहत देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई मार्ग पर हवाई सेवा को मंजूरी दी थी। इसके बाद यहां नौ सीटर हवाई जहाज का संचालन शुरू किया गया। यह सेवा देहरादून से पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच संचालित की गई। कुछ समय तक सुचारू रहने के बाद हवाई जहाज में तकनीकी खराबी के कारण यह सेवा पहले तो बाधित हुई और फिर मार्च 2020 में इसे बंद कर दिया गया।

प्रदेश सरकार ने केंद्र से लगाई थी गुहार
कोरोना काल समाप्त होने के बाद प्रदेश सरकार ने इस हवाई सेवा को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार का दरवाजा खटखटाया। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पिथौरागढ़ हवाई पट्टी के निकट भवनों समेत अन्य बाधाओं को भी दूर किया। इस पर केंद्र ने यहां 22 सीटर विमान उतारने की कवायद शुरू की।

इस बीच सरकार ने क्षेत्र के सामरिक महत्व को देखते हुए इस हवाई पट्टी को वायु सेना को सौंपने का निर्णय लिया। केंद्र ने यहां से हवाई सेवा शुरू करने के लिए बाकायदा एक कंपनी फ्लाई बिग का चयन कर लिया। अब इस कंपनी ने ट्रायल लैंडिंग कर ली है।

जल्द घोषित होगी आधिकारिक तिथि
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि इसके लिए तैयारियां पूरी हैं। जल्द ही हवाई सेवा शुरू करने की आधिकारिक तिथि घोषित कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments