Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसियासी चर्चाओं का दौर जारी, केंद्रीय नेतृत्व के अगले कदम को लेकर...

सियासी चर्चाओं का दौर जारी, केंद्रीय नेतृत्व के अगले कदम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, विपक्ष मुखर

देहरादून। अलबत्ता सियासी चर्चाओं का दौर जारी है। पार्टी के सियासी गलियारों में पर्यवेक्षक की रिपोर्ट पर केंद्रीय नेतृत्व के अगले कदम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने फिर कहा कि जो भी चर्चाएं हो रही हैं, वह मीडिया की उपज हैं। संगठन के स्तर पर ऐसी कोई बात नहीं है। उधर, केंद्रीय पर्यवेक्षक भेजे जाने के बहाने कांग्रेस को निशाना साधने का मौका मिल गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फिर ट्वीट कर तंज किया कि ‘उत्तराखंड भाजपा में सत्ता की खुली लड़ाई, चिंताजनक स्थिति बयान कर रही है। कुछ उजाड़ू बल्द जिनको भाजपा पैसारूपी घास दिखाकर हमारे घर से चुराकर ले गई, उसका आनंद अब भाजपा को भी आ रहा है।

इनमें से कुछ बल्द तो उज्याड़ू ही नहीं हैं, मारखोली भी हैं। उन्होंने लिखा कि भाजपा ने जो बोया, उसको काटना पड़ेगा। 2017 में केवल मुझको काटना पड़ा।’ वहीं, इस बीच मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने की चर्चाएं भी होती रहीं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments